Skip to content

आज का पंचांग

राशिफल

 

गुरुवार, 28 अगस्त 2025

*मेष*
आज के दिन आपको जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की राय को भी ध्यान में रखे। आज जीवनसाथी के साथ ही परिवार को भी समय दे।

*वृषभ*
आज के दिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतें महसूस हो सकती हैं। स्वास्थ्य की ओर बिल्कुल भी अनदेखा न कीजिए। कुछ प्रतियोगी, शत्रुओं से परेशानी हो सकती हैं। आज किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।

*मिथुन*
आज के दिन आपको संतान का अच्छा सुख मिलेगा। अपने बच्चों के साथ अपने दिन का आनंद लें। विद्यार्थियों को भी आज के दिन का सदुपयोग अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में करना चाहिए।

*कर्क*
आज आपको अच्छा घर का सुख और वाहन सुख भी मिलेगा। आज आप कई दिनों से अटके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ खुश रहेंगे।

*सिंह*
आज आप अपनी बुद्धि और अपने कौशल को कड़ी मेहनत के साथ जोड़कर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आज आपकी लेखन कौशल को भी बढ़ावा मिल सकता है। भाई-बहनों के सुख का भी लाभ होगा।

*कन्या*
आज के दिन अच्छे परिवार के सुख का आनंद लेंगे। परिवार वालों के साथ आज का दिन शानदार रहेगा। आपके नेतृत्व के गुण आज हर किसी को आपको चाहने पर मजबूर कर देंगे। मेहमानों के आने की संभावना रहेगी।

*तुला*
उचित योजना के साथ आज के खूबसूरत दिन का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आप अपनी बुद्धि और उत्साह के बल पर कोई भी कार्य आसानी से पूरा कर लेंगे।

*वृश्चिक*
आपकी सरलता और बुद्धिमत्ता आज किसी काम की नहीं रहेगी। आज खर्चों को ठीक से संतुलित करना आवश्यक होगा। क्योंकि आज कुछ अप्रत्याशित खर्चे आएंगे।

*धनु*
आज का आपका दिन लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का दिन होने वाला है। नोकरपेशाओं को आज अप्रत्याशित रूप से भाग्य और लाभ प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपके सहयोग की सभी सराहना करेंगे।

*मकर*
आज आपका दिन कर्म प्रधान होगा। आज अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता देकर ईमानदारी से अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि प्राप्त करने के योग संभव है।

*कुंभ*
आज का आपका दिन अत्यधिक प्रसन्नता और फल प्राप्ति का रहेगा। आज आपको कुछ सम्मानित लोगों का साथ मिल सकता है। किसी धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान को दान करेंगे।

*मीन*
आज के दिन कुछ शारीरिक,मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती हैं। किसी भी प्रलोभन के झांसे में न आए। अपना पूरा ध्यान केवल अपने नित्य कार्यों पर केंद्रित करें।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!