- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग
राशिफल
सोमवार, 06 अक्टूबर 2025
*मेष*
आज आपको बड़ा भौतिक सुख प्राप्त होगा। आज होने वाले लाभों से आनंद महसूस करेंगे। आज आपका साथ सभी को अच्छा लगेगा।
*वृषभ*
आज आपका दिन कर्म प्रधान रहेगा। आज आप अपने काम को अधिक महत्व देंगे। हाथ में लिया काम पूर्ण करने की मानसिकता रहेगी।
*मिथुन*
आज आपको अपने भाग्य से अपेक्षित लाभ और सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का अच्छा साथ आज मिलेगा। आज के शुभ दिन का अवश्य लाभ उठाएं।
*कर्क*
आज कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव महसूस करेंगे। लेकिन हमें लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शांति से काम लेना चाहिए।
*सिंह*
आज जीवनसाथी का बहुत अच्छा साथ रहेगा। आप भी अपने साथी से प्यार करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएंगे।
*कन्या*
आज अस्वस्थता महसूस करेंगे। समय पर उचित इलाज कराना जरूरी होगा। प्रतियोगी, विरोधी भी परेशान करने का प्रयास करेंगे।
*तुला*
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ दिन का आनंद लें। आज हमारी कुछ छिपी प्रतिभाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।
*वृश्चिक*
आज घर में माहौल खुशनुमा और प्रफुल्लित बना रहेगा। आज का आपको वाहन- वास्तु सुख मिलेगा। आप घर की साज-सज्जा के लिए कुछ सामान खरीदेंगे।
*धनु*
आज का दिन ताकत और साहस का रहेगा। व्यापार वृद्धि के मामले में एक महत्वपूर्ण, साहसिक कदम उठाएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
*मकर*
परिवार के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में उपस्थिती लगायेंगे। आज सबकी पसंद का खयाल रखेंगे।
*कुंभ*
आज का दिन आपका ही है। कई दिनों के इंतजार के बाद आज अपने लिए समय निकालेंगे। आज अपने पसंद का काम करेंगे। आज के दिन का लाभ उठाएं।
*मीन*
आज का दिन निराशाजनक, तनावपूर्ण हो सकता है। आज के दिन बहुत सोच समझकर खर्च करें। अनावश्यक सामान खरीदने से बचें।