- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
शनिवार, 01 फरवरी 2025
{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }
मेष
आप कई दिनों से जो मेहनत कर रहे है,उसके शुभ फल आज मिल सकते है। कुछ मनोकामनाएं और आकांक्षाएं आज पूरी होंगी। तो खुश हो जाओगे।
वृषभ
आज का आपका पूरा दिन काम में व्यस्तत जाएगा। काम की भागदौड़ से आपको थोड़ी थकान का एहसास होगा। लेकिन दिन के अंत में आप अपने कर्तव्यपूर्ति का आनंद लेंगे।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी इच्छा के अनुसार बहुत सी चीजें होंगी। कुछ यात्रा योग भी संभव है। कुछ अपनों का साथ भी मिलेगा।
कर्क
आज का दिन कुछ निराशाभरा हो सकता है। बेवजह चिड़चिड़, संताप हो सकता है। आज का दिन संयम और धैर्य के साथ व्यतीत करना आवश्यक होगा।
सिंह
आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका दिन खुशी और मजे से बीतेगा।
कन्या
आज के दिन कुछ तनाव,दबाव महसूस हो सकता हैं। किसी पर अति आत्मविश्वास न रखें। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। संयम और धैर्य के साथ आज का दिन बिताएं।
तुला
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अभूतपूर्व उत्साह और नवीनता का अनुभव करेंगे। खेल क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए यह एक आशाजनक दिन होगा। छात्रों के लिए भी पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा दिन है।
वृश्चिक
इस दिन बेहतर घर का सुख, वास्तु और वाहन का सुख मिलेगा। घर में सदस्यों के साथ आज का दिन अच्छे से व्यतीत होगा। आप घर के बड़ों का ख्याल रखेंगे और उनकी सेवा करेंगे।
धनु
आज का आपका दिन पराक्रम और साहस का रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज कुछ अप्रत्याशित लाभ हो सकते हैं लेकिन सावधान रहें कि किसी भी परिस्थिति में अपना संतुलन न खोएं।
मकर
आज पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आज मेहमानों के आने की संभावना है। आज आप कुछ आर्थिक लेन-देन को भी पूर्ण करेंगे।
कुंभ
आज आपका दिन बहुत ही उत्साह, खुशी से व्यतीत होगा। आज आपके इच्छा अनुसार सारी बातें होंगी। जिस कारण खुशी दोगुनी हो जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग भी अच्छा मिलेगा।
मीन
आज कुछ अप्रिय बातें,घटनाएं हो सकती हैं। इससे मन दुखी हो सकता है। अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्च उत्पन्न होंगे। तो खर्चों का तालमेल थोड़ा बिगड़ सकता हैं।