Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

मंगलवार, 02 अप्रैल 2024

{उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है}

मेष
आध्यात्मिक उन्नति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में दान करें। आपको विद्वान, गुरुतुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। आज के दिन का अधिकतम लाभ उठायें।

वृषभ
आज कुछ बातें आपके मन के विरुद्ध हो सकती हैं। अतः मानसिक स्वास्थ्य असंतोषजनक रहेगा। मन के विरुद्ध होने वाली बातों से चिड़चिड़ापन और हताशा संभव है।

मिथुन
आज आपको दांपत्य जीवन में संतुष्टि मिलेगी। दोनों के रिश्ते को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी चाहिए। ख़ुशी की प्राप्ति संभव है।

कर्क
आज के दिन अति उत्साह में कार्यों को पूरा करते करते स्वास्थ्य को नजरअंदाज करके नहीं चलेगा। पालतू जानवरों से भी सावधान रहें।

सिंह
आज अधिक प्रयास और मेहनत की जरूरत पड़ेगी. लेकिन आप अपने सभी कार्य और कर्तव्य उत्साहपूर्वक निभाएंगे। आप कर्तव्य पालन का आनंद लेंगे।

कन्या
आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। घर की सजावट के कुछ सामान की खरीदारी आज संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ लेन-देन आज पूरे करेंगे।

तुला
आज कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। लेकिन सही ढंग से योजना बनाना और उसके अनुसार कार्य करना महत्वपूर्ण होगा। कुछ यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक
आज आप पारिवारिक सौहार्द का आनंद लेंगे। लेकिन आज के दिन अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा और अपनी वाणी से किसी के दिल को ठेस न पहुंचे इसका भी ध्यान रखना होगा।

धनु
आज आप नवीन उत्साह, आनंद का अनुभव करेंगे। आज कोई नई उम्मीद, आशा, इच्छा जगेगी और आप उसे पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।

मकर
आज का दिन कुछ हद तक असंतोषजनक रह सकता है। बेवजह थकान महसूस हो सकती है । निराशा, अवसाद का अनुभव होगा। इसलिए आपको अपना अधिकतम समय चिंतन में व्यतीत करना चाहिए।

कुंभ
लंबे समय से आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका शुभ फल आज आपको मिलेगा। व्यापार – व्यवसाय में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आज के दिन का अधिकतम लाभ उठायें।

मीन
आज के दिन शांत मन से केवल हाथ लिए कार्यों को पूरा करने पर ही ध्यान दें। अपने काम से लक्ष न भटकने पर ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कुछ तनाव महसूस होगा।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!