Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

गुरूवार, 02 मई 2024

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }

मेष
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए कार्य प्रणाली का अवलंब करेंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सम्मान प्राप्त होगा। अपना काम ईमानदारी से करेंगे।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए सौभाग्य, प्रसन्नता और सफलता का दिन होगा। आपके गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिस कारण आप दिन भर नई चेतना का अनुभव करेंगे।

मिथुन
आज आप घर के सदस्यों की मदद से घर का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा करेंगे। आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा।

कर्क
आज अपने साथी के साथ अच्छा, मस्ती भरा समय बीतेगा। आपको जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। व्यावसायिकों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह
आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ खुशी मनाने का है। आज उनकी खुशी में अपनी खुशी खोजने की कोशिश करें। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं का सम्मान करें।

कन्या
आज आपका दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आज समय निकालें। यह कीमती समय आप अपने बच्चों के साथ बिताएंगे।

तुला
आज आप अपने परिवार वालों के साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे। आज का दिन राहत भरा रहेगा। आज आप घर के कुछ जरूरी काम पूरे करेंगे। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
आज का दिन पराक्रम,साहस दिखाने का दिन है। अपने काम को पूरा करने के लिए आज अधिक मेहनत करने की प्रवृत्ति रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय लेंगे।

धनु
आज का दिन पारिवारिक सुख और संतोष का दिन है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। मेहमानों का मनोरंजन करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक लेन-देन भी पूर्ण करेंगे।

मकर
आज के दिन नए उत्साह,ऊर्जा और आनंद का अनुभव करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहनेवाला है। खुद के लिए समय भी निकालेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उस पर अमल भी करेंगे।

कुंभ
अचानक कुछ अशांति, असंतोष महसुस होगा। आपका कहना लोगों तक समझाने में असमर्थता महसूस करेंगे। कुछ भौतिक चीजों पर खर्च संभव है। कुछ जोखिमों के काम से बचना चाहिए।

मीन
आज आपको अपनी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। विद्वानों, जानकार लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ उपहार, भेंट प्राप्त होंगे।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!