Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

मंगलवार, 02 अगस्त 2022

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }

मेष
आज कुछ प्रकृती अस्वस्थ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की उपेक्षा नहीं की जा सकती। किसी पर भी निर्भर न रहें। अपना काम आप स्वयं ही करे।

वृषभ
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। अभिनव उत्साह को आज आप महसूस करेंगे। आज का दिन अपने बच्चों के साथ एन्जॉय करें।

मिथुन
आज आप घर के कामों में मशगूल रहेंगे। आज अपने घर को साफ सुथरा, स्वच्छ रखने के लिए प्रवृत्त रहेंगे। आज घर के सुख का अच्छा आनंद लेंगे।

कर्क
आज आप अपनी बुद्धिचातुर्य से कुछ साहसिक, महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे। उसमें जानकार लोगों का मार्गदर्शन भी लेंगे। आज भाई-बहनों का भी सुख मिलेगा।

सिंह
आज अच्छे पारिवारिक सुख का आज लाभ उठाएंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार और सहयोग आज मिलेगा। परिवार के साथ किसी सुखद समाचार से खुशी दोगुनी हो जायेगी।

कन्या
बहुत दिनों के इंतजार के बाद आज का अच्छा दिन आया है। आज आप नव चेतना, उत्साह का अनुभव करेंगे। आज मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

तुला
आज आप कुछ शारीरिक, मानसिक, आर्थिक अस्थिरता महसूस कर सकते हैं। कुछ अप्रत्याशित खर्चे आ सकते हैं। आज मन और दिमाग को शांत रखना जरूरी है।

वृश्चिक
आज का आपका दिन लाभप्राप्ति, इच्छाप्राप्ति का रहेगा। आज आपकी कलात्मक प्रतिभा से अपनी एक अलग सकारात्मक प्रतिमा स्थापित करेंगे। आपका साथ सभी को अच्छा लगेगा।

धनु
आज का दिन आपका कर्म और कर्तव्य प्रधान दिन होगा। अपने साहसिक, आक्रामक स्वभाव के अनुसार आज के दिन अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे और उससे सुख प्राप्त करेंगे।

मकर
आज का दिन आपका भाग्यप्राप्ति, सुख प्राप्ति का होगा। कुछ धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज कुछ लंबी यात्राएं भी संभव हैं।

कुंभ
आज कुछ अड़चनों, बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रकृति और मानसिक रूप से अस्वस्थता महसूस कर सकते है। अनावश्यक वाद-विवाद और तनाव से बचें।

मीन
आज के दिन वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। आज सबकी साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!