- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
सोमवार, 07 अक्टूबर 2024
{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }
*मेष*
आज बिना किसी पर निर्भर हुए अपना काम स्वयं करें। किसी अप्रिय व्यक्ति, अवसर का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धैर्य रखें और दृढ़ रहें।
*वृषभ*
आज आपको खुशी, प्यार और आनंद का अनुभव होगा। जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करें। अपनी हॉबीज के लिए समय निकालेंगे।
*मिथुन*
आज कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतें भी होंगी। लेकिन आप बिना विचलित हुए केवल अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें।
*कर्क*
आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करेंगे। आज अपने बच्चों का भी ख्याल रखेंगे।
*सिंह*
आज का आपका दिन सुख प्राप्ति का है। आज का समय मन की कुछ इच्छाओं, अपेक्षाओं को पूरा करने का रहेगा। आज घर के बड़ों को भी समय देंगे।
*कन्या*
आज का दिन साहस और पराक्रम का दिन होगा। आपकी इच्छा अनुसार सब कुछ होगा। भाई-बहन और दोस्त का भी अच्छा सुख मिलेगा।
*तुला*
आज अपनी बुद्धि चतुराता से अपना काम करेंगे। इसमें परिवार के सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त होगा। परिवार की इच्छाओं का सम्मान करें और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।
*वृश्चिक*
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खूबसूरत और उत्साह भरा रहेगा। आज उम्मीद से ज्यादा कुछ हासिल होगा। तो आप में एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा।
*धनु*
आज किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी भी प्रलोभन के आगे न झुकें। उधार वैगैरह लेने से बचें। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालिए।
*मकर*
आज की गई कड़ी मेहनत से आपको लाभ, सफलता और खुशी मिलेगी। साथ ही आपको प्रतिष्ठा, सफलता, प्रसिद्धि भी मिलेगी। दोस्तों और परिवार के साथ समय भी मजेदार रहेगा।
*कुंभ*
आज का दिन कड़ी मेहनत, परिश्रम, संघर्ष का दिन है। संघर्ष से ही सफलता की राह मिलेगी। आज थोड़ीसी भागदौड़ संभव है। अपने काम पर ध्यान देकर आज अपना काम पूर्ण करें।
*मीन*
आज बहुत सी बातें अपनी इच्छा अनुसार होगी। जिस कारण खुश हो जायेंगे। अपनी खुशी दूसरों के साथ साझा करें। तो आपकी खुशी और भी दोगुनी हो जाएगी।