Skip to content

आज का पंचांग

राशिफल

 

मंगलवार, 09 सितंबर 2025

*मेष*
आज का दिन मानसिक और आर्थिक पीड़ा भरा हो सकता है। अपना संतुलन न खोएं। आज आपको काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें।

*वृषभ*
आप ले रही मेहनत का शुभ फल आपको प्राप्त होगा। आज उत्तम संतान सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों की मुलाकात आपको खुशी देगी।

*मिथुन*
आज का आपका दिन कर्तव्य पूर्ति का होगा। आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। काम का तनाव अधिक रहेगा। कार्य पूर्ण करने की प्रवृत्ति रहेगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक लेन-देन भी पूरी करेंगे।

*कर्क*
आज का आपका दिन भाग्य प्राप्ति का रहेगा। आज आपके काम की तारीफ होगी। आपने जो मेहनत की है उस पर आज गौर किया जाएगा। आज किसी धार्मिक स्थल की भेट संभव है।

*सिंह*
आपका आज का दिन चिंता से भरा रह सकता हैं। आज अपने मन, विचारों पर नियंत्रण रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक खर्च से बचें।

*कन्या*
आज आपके जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन फलदायी रहेगा।

*तुला*
नौकरीपेशा वर्ग के लिए आज का दिन निराशा भरा रह सकता है। काम के तनाव से सेहत को अनदेखा न करें। आज किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।

*वृश्चिक*
आज अपने प्रियतम के साथ खुशी से समय बिताएंगे। अपनी कला, शौक,पसंद के लिए आज समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को आज मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

*धनु*
आज घर की सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आज घर के बहुत से रुके हुए काम पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। आज स्वयं पर कुछ खर्चे करेंगे।

*मकर*
आज कुछ नई बाते करने का मन रहेगा। आज छोटी-बड़ी यात्राएं संभव हैं। आज गुरुओं और विद्वानों का साथ मिल सकता है।

*कुंभ*
आज अपने परिवार के प्रति अपनेपन की भावना रखकर व्यवहार करें। सावधान रहें कि वाद-विवाद में न फंसें। वित्तीय गणना चुपचाप हल करनी चाहिए। सावधान रहें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

*मीन*
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी हाल में सिर में गुस्सा न जाए। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!