Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

सोमवार, 09 अक्टूबर 2023

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }

मेष
आज आप घर और पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आप अपने परिवार के साथ घर पर कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे करेंगे। खरीदारी के योग बन रहे हैं।

वृषभ
आज का दिन सुख, आनंद और पराक्रम का रहने वाला है। इस का अवश्य लाभ उठाएं। आज आपको अपने काम में प्रसिद्धि मिलेगी। कुछ छोटी बड़ी यात्रा संभव है।

मिथुन
आज आप पारिवारिक सौहार्द का आनंद लेंगे। परिवार को समय दें। आज आप अपनी कला और पसंद के कार्य कर खुश रहेंगे। कुछ वित्तीय लेनदेन पूरा करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और अभूतपूर्व उत्साह से भरा रहेगा। आज के खूबसूरत और महत्वपूर्ण दिन का अधिकतम लाभ उठाएं। जीवनसाथी और बिजनेस पार्टनर को खुश रखें।

सिंह
आज हर तरफ खुशी और जोश की बरसात होगी। आज कुछ नई खरीदारी की संभावना है। आज कुछ निवेश करें। आज आप कुछ लंबी यात्रा की योजना भी बनाएंगे।

कन्या
आज आपको लाभ, सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। अपनों का साथ मिलेगा। जिससे खुशी दोगुनी होगी। आज हर तरफ हर्ष और उल्लास उमड़ रहा है।

तुला
आज आप अपने कर्तव्य को बखूबी निभाने के लिए प्रवृत्त होंगे। आज आपका उत्साह दोगुना होगा और आप अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन सुखमय, आनंदमयी रहेगा। आज आपको नसीब और भाग्य की प्राप्ति होगी। पिछले कई दिनों से आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका शुभ फल आज प्राप्त होगा।

धनु
आज आप अपनी बुद्धि के बल पर कुछ अलग करने की कोशिश करेंगे। नई, कलात्मक चीजें करने की प्रवृत्ति होगी।

मकर
आज आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। आप अपने पार्टनर को भी समय देंगे। एक दूसरे का साथ आज के खूबसूरत दिन को और भी खूबसूरत बना देगा।

कुंभ
आज का दिन हर्षोल्लास, उत्साह, उत्सव का दिन है। कुछ रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। आप दबंग स्वभाव के हैं लेकीन आज के दिन अति उत्साह में कोई साहस न करें।

मीन
आज का दिन आपका सबसे अच्छा दिन है। आप इसे खुशी और उत्साह से मनायेंगे। आज आप अपनी प्रतिभा, रुचि और पसंद को बढ़ावा देंगे।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!