Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }

मेष
आज सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। नौकरी, व्यापार के स्थान पर हित के शत्रुओं से संभलकर रहिए। व्यर्थ बातों पर समय बर्बाद न करें।

वृषभ
आज अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से करने की आवश्यकता होगी। आज आप अपनी अव्यक्त प्रतिभाओं को भी समय देंगे। कुछ प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात होगी।

मिथुन
आज परिवारिक सुख प्राप्त होगा। घर का माहौल प्रसन्न, खुश और संतुष्ट बना रहेगा। कुछ नया सामान खरीदने की संभावना है। घर के बड़ों की सेवा करेंगे।

कर्क
आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करेंगे। लेकिन चीजों को पूरा करने में मेहनत भी करनी पड़ेगी। आप अधिक प्रयास और कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह
आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएँ। कुछ पुराने निवेश से आज आर्थिक लाभ होगा।

कन्या
आज का दिन आप ही का है। सब कुछ सुचारू रूप से होगा। अपेक्षा से अधिक सुख की प्राप्ति आज संभव है। आज के खूबसूरत, उत्साही दिन के लिए सही योजना बनाएं और उसके अनुसार कार्य करें।

तुला
आज का दिन कुछ मेहनत, भागदौड़ वाला रहेगा। आज कुछ भी आसानी से हासिल नहीं होगा। उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। मन कुछ उदास सा रह सकता हैं।

वृश्चिक
आज कुछ वांछित और कुछ अप्रत्याशित लाभ और खुशी संभव है। आपकी मेहनत और प्रयास आज रंग लाएंगी। आज आपकी तारीफ भी होगी

धनु
आज आपके कार्यक्षेत्र में अपने कर्तृत्व से इच्छित लक्ष्य की प्राप्ति होगी। अपने काम को अच्छे से पूर्ण करने की प्रवृत्ति रहेगी। वरिष्ठों की मर्जी भी संपादित करेंगे।

मकर
आज के दिन इच्छित कार्य को पूर्ण करने में भाग्य आपका साथ देगा। इससे कार्य करने का उत्साह और भी बढ़ेगा। कुछ यात्राएं भी संभव हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कुंभ
आज का दिन कुछ निराशा भरा जा सकता है। वाद-विवाद से दूर रहना, प्रलोभनों से दूर रहना अच्छा रहेगा। व्यर्थ बातों पर ध्यान न दें।

मीन
आज के दिन उत्तम सहजीवन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएँगे

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!