Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

{आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह वाले लोगों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद}

मेष
आज आप पारिवारिक सौख्य का आनंद लेंगे। लेकिन आज के दिन खान-पान पर नियंत्रण जरूरी रहेगा और आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल न दुखाएं।

वृषभ
आज आप अभिनव उत्साह, आनंद का अनुभव करेंगे। आज एक नई आशा, उम्मीद, इच्छा का निर्माण होगा और उसे पूरा करने के लिए आप भरपूर प्रयास करेंगे।

मिथुन
आज का दिन कुछ असंतोषजनक हो सकता है। कुछ थकान महसूस हो सकती हैं । निराशा, उदासीनता का अनुभव होगा। इसलिए आपको अपना ज्यादा से ज्यादा समय चिंतन में लगाना चाहिए।

कर्क
लंबे समय से आप जो मेहनत कर रहे है उसका आज आपको शुभ फल मिलेगा। व्यापार – व्यवसाय में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज का अधिकतम लाभ उठाएं।

सिंह
आज के दिन दिन केवल शांत मन से हाथ लिए कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। सावधान रहें कि अपने काम से विचलित न हों। नौकरीपेशा लोगों को काम में कुछ तनाव महसूस होगा।

कन्या
आध्यात्मिक उन्नति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करें। आपको विद्वान, गुरु जैसे व्यक्तियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलेगा। आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाएं।

तुला
आज के दिन कुछ बातें इच्छा विरुद्ध हो सकती हैं। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य असंतोषजनक रहेगा। मन के विरुद्ध हो रही बातों से चिड़चिड़ापन और निराशा संभव है।

वृश्चिक
दांपत्य जीवन में आज आपको संतुष्टि मिलेगी। दोनों के बीच संबंध मधुर रखने के लिए आपको पहल करनी चाहिए। सौख्य की प्राप्ति होगी।

धनु
आज के दिन अत्यधिक उत्साह के साथ कार्यों को पूरा करते हुए स्वास्थ्य की उपेक्षा न हो इस बात का ध्यान रखें । पालतू जानवरों से भी सावधान रहें।

मकर
आज अधिक प्रयास और मेहनत की आवश्यकता होगी। लेकिन आप अपने सभी कार्यों और कर्तव्यों को उत्साह के साथ करेंगे। आप कर्तव्य की पूर्ति का आनंद लेंगे।

कुंभ
आज आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। घर की साज-सज्जा का कोई सामान आज खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ लेन-देन आज पूरे करेंगे।

मीन
आज कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। लेकिन ठीक से योजना बनाना और उसके अनुसार कार्य करना महत्वपूर्ण होगा। कुछ यात्रा संयोजन संभव हैं।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!