- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
शनिवार, 14 जनवरी 2023
{जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद}
मेष
आज के दिन अति उत्साह में कार्यों को पूरा करते समय सेहत को नजरअंदाज न करें। पालतू जानवरों से भी सावधान रहें।
वृषभ
आज अधिक मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता होगी। परंतु आप अपने सभी कार्यों और कर्तव्यों का निर्वहन उत्साह के साथ करेंगे। आप कर्तव्य की पूर्ति का आनंद लेंगे।
मिथुन
आज आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। घर की साज-सजावट के कुछ सामानों की खरीदारी आज संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ लेन-देन आज पूरे करेंगे।
कर्क
आज कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। लेकिन ठीक से योजना बनाना और उसके अनुसार कार्य करना महत्वपूर्ण होगा। यात्रा के कुछ योग बन सकते हैं।
सिंह
आज आप पारिवारिक सौहार्द का आनंद लेंगे। लेकिन आज के दिन अपने खान-पान पर नियंत्रण जरूरी रहेगा और आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी वाणी से दूसरों का दिल न दुखे।
कन्या
आज आप नवीन उत्साह, आनंद का अनुभव करेंगे। कोई नई आशा, उम्मीद, इच्छा आज जगेगी और आप उसे पूरा करने के लिए दिल से प्रयास करेंगे।
तुला
आज का दिन कुछ असंतोषजनक हो सकता है। अकारण थकान महसूस हो सकती हैं। निराशा, अवसाद का अनुभव होगा। इसलिए आपको अपना अधिक से अधिक समय चिंतन, ध्यान में लगाना चाहिए।
वृश्चिक
लंबे समय से आप जो मेहनत कर रहे हैं उसका शुभ फल आज आपको मिलेगा। व्यापार – व्यवसाय में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आज का अधिकतम लाभ उठाएं।
धनु
आज के दिन हात लिए कार्यों को शांत मन से पूरा करने पर ध्यान दें। अपने काम से विचलित न हों, इसका ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग काम में कुछ तनाव महसूस करेंगे।
मकर
आध्यात्मिक प्रगति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करें। विद्वान गुरुतुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज का अधिकतम लाभ उठाएं।
कुंभ
आज आपके मन के विरुद्ध कुछ बातें हो सकती हैं। अत: मानसिक स्वास्थ्य असंतोषजनक रहेगा। मन के विपरीत चल रही बातों से चिड़चिड़ापन और हताशा संभव है।
मीन
आज आपको वैवाहिक जीवन में संतुष्टि मिलेगी। दोनों के बीच संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको पहल करनी चाहिए। सुख की प्राप्ति संभव है