- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
शुक्रवार 14 अप्रैल 2023
{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }
मेष
आज आप दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। आज आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। परिश्रम लेने में कहीं भी विलंब न करें।
वृषभ
आज आपके मर्जी अनुसार कुछ बातें होंगी। उसका वास्तविक प्रत्यय, अनुभव आज आपको आएगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। तो खुशी दोगुनी हो जाएगी।
मिथुन
आज कुछ अप्रिय लोगों का, परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका सामना दृढ़ बुद्धि, दृढ़ता और संयम से करना चाहिए। अपना समय व्यर्थ न गवाएं।
कर्क
आज दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे। आनंद, प्रेम, सुख का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी को प्रसन्न रखेंगे। जीवनसाथी की पसंद का विचार करेंगे।
सिंह
आज कुछ अप्रत्याशित घटनाओं, समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें, बिना इससे आपका ध्यान भटके।
कन्या
आज का दिन आपके लिए खुशी का रहेगा। आज अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। संतान की तरफ आत्मीयता रहेगी। उन पर भी कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है।
तुला
आज का दिन सुख की प्राप्ति का रहेगा। आज आप अपनी मर्जी से दिन बिताएंगे। बड़ों की राय और इच्छाओं का सम्मान करें।
वृश्चिक
आज का दिन कुछ साहस, पराक्रम का रहेगा। अपनी इच्छा अनुसार घटनाओं को पूर्ण करने के लिए प्रयास करेंगे। व्यापार वृद्धि के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लें।
धनु
आज कुछ आर्थिक लेन-देन पूरी करने का प्रयास करेंगे। अपनी बुद्धि और मीठी-मीठी बातों को मिलाकर अपना काम पूरा करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करें।
मकर
आज का दिन बहोत ही अच्छा,उत्साह भरा रहेगा। आज के दिन अपेक्षा से अधिक आपको मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।
कुंभ
आज कुछ चीजें इच्छा के विरुद्ध होने की संभावना है। अचानक कुछ खर्च होने की संभावना रहेगी। आज जितना हो सके महत्वपूर्ण कार्यों से बचना चाहिए।
मीन
आज का दिन लाभ का रहेगा। अपने कर्तव्य से आपको पद, प्रतिष्ठा, सफलता, प्रसिद्धि मिलेगी। आपने की हुई मेहनत का फल आपको आज मिलेगा।