Skip to content

आज का पंचांग

राशिफल

 

मंगलवार, 18 जून 2024

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }


मेष
आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा, मस्ती भरा समय बीतेगा। आपको जीवनसाथी प्यार और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा।

वृषभ
आज आप कुछ चिड़चिड़ापन, कुछ बेचैनी महसूस करेंगे। कुछ स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें आपको परेशान करेंगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। नोकरपेशाओंको आज कुछ तनाव महसूस होगा।

मिथुन
आज आपका दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। अपनी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए आज समय निकालें। यह कीमती समय आप अपने बच्चों के साथ बिताएंगे।

कर्क
आज आप अपने परिवार वालों के साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे। आज का दिन राहत भरा रहेगा। आज आप घर के कुछ जरूरी काम पूरे करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आज का दिन उत्कृष्टता प्राप्त करने का है। अपने काम को पूरा करने के लिए आज अधिक मेहनत करने की प्रवृत्ति रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय लेंगे।

कन्या
आज का दिन पारिवारिक सुख और संतोष का दिन है। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। मेहमानों की आवभगत करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक लेन-देन भी पूरे करेंगे।

तुला
आज के दिन नए उत्साह, ऊर्जा और आनंद का अनुभव करेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। स्वयं के लिए समय निकालेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उस पर अमल भी करेंगे।

वृश्चिक
आपका आज का दिन कुछ हद तक चिंतित हो सकता हैं। मानसिक अस्थिरता, बेचैनी महसूस होगी। खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। मन और बुद्धि को स्थिर रखें।

धनु
आप ले रहे मेहनत की अपेक्षित फलप्राप्ति आज मिलेगी। जिस कारण खुश हो जायेंगे। अपनी खुशी दूसरों के साथ बांटने से आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

मकर
आज आपका कर्म का दिन रहेगा। आज के दिन अपने काम को अधिक महत्व देंगे। आज हाथ में लिए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा योग भी आ सकता है।

कुंभ
आपका आज का दिन मंगलमय, भाग्यमय, सुखमय रह सकता हैं। आज के दिन भाग्य और नसीब का साथ मिलेगा। नौकरी के कारण कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाएं।

मीन
आज कुछ बाधाएं, संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत, प्रयासों से आज अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। आज का दिन शांत मन और संयम से व्यतीत करना चाहिए। आज केवल अपने दैनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!