- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
बुधवार, 18 जुन 2025
*मेष*
आज का दिन लाभ प्राप्त करने का है। कई दिनों की कुछ अधूरी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं। आज आपको अपनी मेहनत और प्रयास का फल मिलेगा।
*वृषभ*
आज का आपका दिन कर्म को महत्व देनेवाला रहेगा। अपने काम को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे।
*मिथुन*
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज भाग्य का, नसीब का साथ भी मिलेगा। कुछ यात्राएं संभव हैं। कुछ अजनबियों से
मुलाकातें संभव हैं।
*कर्क*
आज का दिन आपके लिए कष्ट भरा हो सकता हैं। आज किसी प्रलोभन के झांसे में न आएं। आज अपने काम से काम रखकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
*सिंह*
आज आप अच्छे दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग और साथ मिलेगा। व्यापार में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
*कन्या*
आज कुछ सेहत असहज महसूस कर सकती हैं। शारीरिक के साथ-साथ मानसिक अस्थिरता भी महसूस होगी। काम के बोझ से थकान भी महसूस हो सकती हैं।
*तुला*
आज अपनी अव्यक्त प्रतिभाओं को समय देंगे। कुछ मजेदार चीजें करने में समय गुजरेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी आज पूर्ण करेंगे।
*वृश्चिक*
आज का दिन घर के कामों में ही व्यतीत होगा। लेकिन आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को भी आज पूर्ण करेंगे। परिवार का भी भरपूर सहयोग आज मिलेगा।
*धनु*
व्यापार में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए आज व्यापार में कुछ साहसिक निर्णय लेंगे। जिसमें वरिष्ठों का मार्गदर्शन अवश्य लें। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा।
*मकर*
आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार के सदस्यों के विचारों पर अवश्य विचार करें।
*कुंभ*
आज का दिन आप ही का है। आज का दिन उत्साह, उल्लास, प्रसन्नता से भरा रहेगा। इस दिन का सदुपयोग अपने मन की इच्छा को पूरा करने के लिए करें।
*मीन*
आज आप कुछ उदास, उदास महसूस कर सकते हैं। शारीरिक, मानसिक अस्थिरता महसूस करेंगे। इसलिए आज के दिन कोई भी काम शांत मन से और सोच-समझकर ही करना चाहिए।