- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
शनिवार, 20 अप्रैल 2024
{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }
मेष
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। अच्छा संतान सुख भी आपको आज प्राप्त होगा। संतान के साथ आज का दिन खुशियों भरा रहेगा।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए सुख से परिपूर्ण रहेगा। आज आप घर की साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। आज घर में आपका रहना घर के माहौल को उत्साही बनाएगा।
मिथुन
आज का आपका दिन साहस, शौर्य और पराक्रम का दिन होगा। इतने दिनों से ले रही मेहनत के बल से आज आपको लाभ मिलेगा।
कर्क
आज आप पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आज परिवार को अधिक समय देंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक लेन-देन भी पूर्ण करेंगे।
सिंह
आज का दिन आपका ही है। आज मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज अपने लिए समय निकालें। आज आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करेंगे।
कन्या
आज का दिन आपके लिए निराशा भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी रहेगी। उसपर ध्यान देना जरूरी होगा।
तुला
आज आपको लाभ प्राप्ति, इच्छा प्राप्ति संभव है। अपनों से आज बात हो सकती है, जिससे सुकून मिलेगा।
वृश्चिक
आज का आपका दिन कर्तव्य को प्राथमिकता देनेवाला रहेगा। आज आप पूरा दिन काम में व्यस्त रहेंगे। वरिष्ठों की इच्छा का ध्यान रखना होगा।
धनु
आज आपको भाग्य, सुख, आनंद की प्राप्ति होगी। कुछ धार्मिक संगठनों की मदद करने के लिए पहल करेंगे। आपको बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर
आज का दिन कठिन, चिंतित, तनावपूर्ण हो सकता है। किसी भी प्रलोभन के झांसे में न आएं। केवल अपने नित्य कार्यों पर ध्यान दें।
कुंभ
आज बेहतर वैवाहिक जीवन का अनुभव करें। व्यवसाय में आज सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। कोई भी निर्णय लेते समय अपने जीवनसाथी की राय पर विचार करें।
मीन
आज आप शारीरिक और मानसिक परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रकृति की कुछ शिकायतें महसूस होंगी। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।