Skip to content

आज का पंचांग

राशिफल

 

शुक्रवार, 21 जून 2024

{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }

मेष
आज का आपका दिन निराशाजनक, तनावपूर्ण हो सकता है। आज अपनी अंदर की ताकत, साहस और बहादुरी की अधिकता से बचें। मन को शांत और बुद्धि को स्थिर रखें। अवांछित चीजों पर ज्यादा ध्यान देने से बचें।

वृषभ
आपका व्यक्तित्व हमेशा उत्साही, शोधप्रिय, जुझारू है। तदनुसार आज भी आप उत्साही, प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। आप भी अपने जीवनसाथी को मनचाहा समय देंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने जीवनसाथी की राय पर विचार करें।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। लेकिन आप मूल रूप से मेहनती और कष्टप्रिय हैं इसलिए आप केवल अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायतें आज परेशान करेंगी। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

कर्क
आप मूल रूप से बुद्धिमान, ज्ञानी हैं। आज भी आप अपनी बुद्धि से अपना दिन खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। अपनी गुप्त प्रतिभा, पसंद, शौक के लिए आज समय निकालें।

सिंह
आज का आपका दिन अच्छे गृहसुख का हैं। अपने मधुर, विनम्र, स्नेही स्वभाव से आज घर में सभी का ख्याल रखेंगे। कई दिनों से घर के रुके हुए काम आज आप तेजी से पूरे करेंगे। घर में बड़ों की सेवा कर उनका आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

कन्या
अपने मूल आक्रामक स्वभाव और लगातार काम करने के स्वभाव अनुसार आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाने का प्रयास करें। अधिकांश समय आप अपने सामनेवाले व्यक्ति से फट से कुछ बोल देते हैं, आज आपकी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी।

तुला
आज आप अपने काम की योजना बनाने के अलावा पारिवारिक सुख का भी आनंद लेंगे। परिवार के साथ उनकी इच्छा अनुसार व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। आज किसी शुभ कार्य या धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए एक खूबसूरत और महत्वपूर्ण दिन होगा। हमेशा कुछ नया करने की सोच के कारण आज आप कुछ नया करने की प्रवृत्ति रखेंगे।

धनु
आपका मूल स्वभाव संवेदनशील और कोमल है। आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कुछ चीजें होने की संभावना है। इसलिए बिना विचलित हुए अपने दैनिक कार्य करते रहें। वाद-विवाद, झगड़ों से बचें।

मकर
आपका मूल स्वभाव सबको साथ लेके चलने का है। जिस कारण आज आपके सहयोग की सभी सराहना करेंगे। आज आपको लाभ, सफलता, सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ आज का दिन मस्ती भरा रहेगा।

कुंभ
आप मूल रूप से बुद्धिमान, स्मार्ट, व्यावहारिक हैं। आज आप अपने अंदर की इन प्रतिभाओं का उपयोग करके अपने इच्छित कार्य को पूरा करेंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज के दिन की उचित योजना बनानी होगी।

मीन
आप मूल रूप से एक कलाप्रिय और रसिक व्यक्ति हैं। अपनी कलात्मक प्रतिभा, हास्य, मधुर वचन और कर्मों का सही उपयोग करने से आज आपको सौभाग्य और सुख की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में यात्रा योग संभव है।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!