- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग
राशिफल
शनिवार, 23 अगस्त 2025
*मेष*
आज आप अपने साहस से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज भाई-बहनों का सुख भी प्राप्त होगा। उनके साथ कुछ यात्रा योग संभव है।
*वृषभ*
परिवार का आज भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा और आनंदमय बना रहेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
*मिथुन*
आज का दिन उत्साह और नवीनता से भरा रहेगा। आज अपना कार्य पूर्ण करेंगे। आज अपने लिए समय निकालेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को याद करेंगे।
*कर्क*
आज के कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीददारी संभव है। परिवार के सदस्यों के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
*सिंह*
आज कई इच्छाएं, लाभ, सुख प्राप्त होंगे। आप कुछ महत्वाकांक्षाओं को पूरा करेंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ अपनों के साथ समय बिताएंगे।
*कन्या*
आज आपका दिन कर्म प्रधान रहेगा। आज आप अपने काम की योजना ठीक से बनाएंगे और उसके अनुसार कार्य करेंगे। आज हाथ में लिए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
*तुला*
आज आपके कर्तृत्व को एक अलग पहचान मिलेगी। आज भाग्य का भी अच्छा साथ मिलेगा। आज आप कुछ धार्मिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में भी भाग लेंगे।
*वृश्चिक*
आज भले ही कुछ चीजें आपकी इच्छा अनुसार न हों, फिर भी दिल पर न लें। कल का दिन आप ही का है। आप इस खूबसूरत दिन को अपने परिवार को प्राथमिकता देते हुए बिताएंगे।
*धनु*
जीवनसाथी को आज कोई उपहार देंगे। जीवनसाथी के लिए कुछ खरीददारी भी करेंगे। आपको भी जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके व्यवसाय में कुछ सुखद अनुभव भी होंगे।
*मकर*
आज हमें अपने उत्साह और ऊर्जा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अकारण जल्दबाजी न करें। आज का दिन शांत मन से व्यतीत करना सही होगा। प्रकृति का भी ध्यान रखना चाहिए।
*कुंभ*
आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज कुछ नवीन कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। अपने कुछ पसंद पूरी करने के लिए आज समय निकालें। संतान के साथ दिन आनंदमयी रहेगा।
*मीन*
आज घर के सुख का आनंद लेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। वाहन, वास्तु की खरीददरी की संभावना है। परिवार का सहयोग प्राप्त करेंगे।