Skip to content

एस्ट्रो गुरुमाँ डॉ ज्योति जोशी

आज का पंचांग

राशिफल

 

शुक्रवार, 24 फरवरी 2023

{ उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिनका आज जन्मदिन और शादी की सालगिरह है }

मेष
आज का दिन आपका ही है। कई दिनों के इंतजार के बाद आज आप अपने लिए समय निकालेंगे। आज के दिन का अवश्य लाभ उठाएं।

वृषभ
आज का दिन निराशाजनक, तनावपूर्ण हो सकता है। आज के दिन बहुत सोच समझकर खर्चा करें। अनावश्यक सामान की खरीददारी न करें।

मिथुन
आज आपको अच्छा भौतिक सुख प्राप्त होगा। आज के होनेवाले लाभों का आनंद महसूस करें। आज आपके सहवास की सभी सराहना करेंगे।

कर्क
आज आपका पुरा दिन कर्मप्रधान रहेगा। आज आप अपने काम को अधिक महत्व देंगे। हाथ में लिया हुआ कार्य पूरा करने की आपकी मानसिकता रहेगी।

सिंह
आज आप अपने भाग्य से अपेक्षित लाभ, सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य और नसीब का साथ आज आपको मिलेगा। जिसका आप अवश्य लाभ उठाएं।

कन्या
आज हमें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव को महसूस करेंगे। लेकिन हमें लक्ष्य को ध्यान में रखकर शांति से काम करना चाहिए।

तुला
आज के दिन जीवनसाथी का बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। आप भी अपने साथी से प्यार करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कीमती समय बिताएंगे।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को अनदेखा मत कीजिए। कुछ प्रकृति असहज महसूस कर सकते हैं। प्रतियोगी, विरोधी भी परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं।

धनु
आज के दिन अच्छा संतति सुख प्राप्त होगा। बच्चों के साथ दिन का आनंद लें। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए यह एक आशाजनक दिन होगा।

मकर
आज घर में माहौल खुशनुमा, शांत बना रहेगा। आज का वाहन- वास्तु का सुख प्राप्ति होगा। घर की साज-सज्जा के लिए कुछ सामान खरीदेंगे।

कुंभ
आज का आपका दिन ताकत और साहस का रहेगा। व्यापारवृद्धि के बारे में कुछ महत्वपूर्ण, साहसिक कदम उठाएं। आज भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मीन
परिवार के साथ आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ स्वादिष्ट दावत का आनंद लें। सबकी पसंद का खयाल आप रखेंगे।

तुमच्या आयुष्यातल्या प्रश्नांवर आजच मार्गदर्शन मिळवा. (आपली वैयक्तिक माहिती संपूर्णपणे सुरक्षित आहे)

error: Content is protected !!