- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
मंगलवार, 24 जून 2025
*मेष*
आज पारिवारिक जीवन का आनंद लें। परिवार का भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। आज अपनी पसंद के काम से धन प्राप्ति करेंगे।
*वृषभ*
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और अभूतपूर्व उत्साह से भरा रहेगा। आपकी इच्छानुसार आज का सुंदर दिन व्यतीत करेंगे।
*मिथुन*
आज का दिन कुछ हद तक तनावपूर्ण, चिंतित रह सकता हैं। इस बात का ध्यान रखें की किसी से अकारण बहस न हो। खर्चें के गणित को आज कुछ हद तक संभालना होगा।
*कर्क*
आज कई दिन की तपस्या आपके काम आएगी। आज लाभ और सुख की प्राप्ति होगी। जिस कारण आप को खुशी मिलेगी। मित्रों से मुलाकाते होंगी।
*सिंह*
आज आप मेहनत, श्रम कर अपने काम को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आज आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा।
*कन्या*
आज का दिन सुख और भाग्य का रहेगा। आज गुरुतुल्य, श्रद्धेय व्यक्तियों का संग मिलेगा। कुछ यात्राएं संभव हैं।
*तुला*
आज हमें कई कठिनाइयों, बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी से वाद-विवाद या झगड़ा ऐसी घटनाओं से बचें।
*वृश्चिक*
आज वैवाहिक जीवन में दोनों के बीच दोस्ती बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। व्यापार में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।
*धनु*
आज आपको कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी का अनुभव होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। कुछ प्रतियोगी, शत्रु भी परेशान कर सकते हैं।
*मकर*
आज का अपना दिन उत्साह से व्यतीत करेंगे। संतान पर ध्यान देंगे। अपने बच्चों के साथ कीमती समय बिताएंगे। आज का दिन खुशियों भरा रहेगा।
*कुंभ*
आज आप घर में खुश रहेंगे। घरवालों के लिए समय भी निकालेंगे। घर में कई दिनों से अधूरे पड़े कुछ काम आज आप पूर्ण करेंगे। कुछ खरीददारी भी संभव है।
*मीन*
आज आप अपने कर्तृत्व से लाभ की प्राप्ति करेंगे। अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करके आज आप अपनी काबिलियत साबित करेंगे। आज कोई यात्रा योग संभव है।