- +91 98500 98688
- [email protected]
- 59, जोशी प्लाजा, जलगाँव , महाराष्ट्र (425001)
आज का पंचांग

राशिफल
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
{ उन सभी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद जिनका आज जन्मदिन या शादी की सालगिरह है }
मेष
आज खुद के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा। कुछ निराशा, उदासी, तनाव भरा दिन बीत सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
वृषभ
आपके पसंदीदा कला क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। आपके कार्य के स्वरूप में परिवर्तन से नई जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। संतान के साथ उचित वार्तालाप आवश्यक होगा।
मिथुन
आज कुछ कड़वे-मीठे अनुभव आ सकते हैं। परिवारवालों के साथ आनंद से दिन बिताएंगे। कुछ मेहमानों का आगमन संभव है।
कर्क
आज के दिन अवास्तव साहस करने की कोशिश न करें। कोई भी निर्णय पूरी सोच के साथ लें। अपने निर्णय में थोरा बड़ों का मार्गदर्शन लेंगे तो निश्चित रूप से आपको लाभ होगा।
सिंह
आज पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों की राय का सम्मान करें। बेवजह मतभिन्नता न हो इसका ध्यान रखें।
कन्या
आज के दिन कुछ मनोबल बढ़ाने वाली घटनाएँ आपके आसपास घटेंगी। नई ऊर्जा, उत्साह, आशा का निर्माण होगा।
तुला
आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। लेकिन बेवजह कोई दबाव न लें। शांति से दिन बिताएं।
वृश्चिक
आज आपके काम की तारीफ होगी। आज आपकी बात का सम्मान होगा, आपकी राय का ध्यान रखा जाएगा जिससे मनोबल अच्छा बना रहेगा।
धनु
आज का आपका दिन कर्मप्रधान का रहेगा। आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चूंकि काम के प्रति आपका उत्साह अत्यधिक है, इसलिए आपको उन सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा।
मकर
आज के दिन भाग्य और नसीब का साथ मिलेगा। भाग्य के सहयोग से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। आध्यात्मिकता के साथ-साथ धार्मिकता की ओर भी रुझान रहेगा।
कुंभ
आज के दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक तरह की उदासीनता महसूस हो सकती है। वाद-विवाद जैसी स्थितियों से बचना चाहिए।
मीन
आज सुखी वैवाहिक जीवन का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को आज समझने की कोशिश करें। व्यापार, व्यवसाय से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए।